IPL 2024 को लेकर बड़ा अपडेट! आईपीएल चेयरमैन ने बताया कहां खेला जाएगा पूरा टूर्नामेंट?

IPL 2024 Venue, Arun Kumar Dhumal: आईपीएल चेयरमैन ने अब बता दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पूरे टूर्नामेंट का कहां आयोजन होगा।

IPL 2024 To Be Played in India IPL Chairman Arun Kumar Dhumal Confirms Despite Loksabha Elections 2024

IPL 2024 To Be Played in India IPL Chairman Arun Kumar Dhumal Confirms Despite Loksabha Elections 2024

IPL 2024: भारत में पिछले कुछ सालों से मार्च से मई तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की धूम देखने को मिलती है। पर हर पांच साल में जब लोकसभा इलेक्शन देश में होते हैं तो आईपीएल के आयोजन पर कई अटकलें लगने लगती हैं। साल 2009 में भारत से बाहर साउथ अफ्रीका में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। फिर 2014 में कुछ मैच यूएई में शिफ्ट किए गए थे। अब इसके बाद साल 2019 में चुनाव के बाद आईपीएल का आयोजन हुआ था। इस साल भी टूर्नामेंट के आयोजन पर कई अटकलें लग रही हैं।

विज्ञापन

कहां होगा IPL 2024 का आयोजन?

इसको लेकर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने अब एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार धूमल ने साफ कर दिया है कि आईपीएल का आयोजन पूरी तरह से भारतीय सरजमीं पर ही होगा। इसको लेकर उन्होंने तस्वीर साफ कर दी है। साल 2019 में चुनावों के बाद आईपीएल का आयोजन हुआ था। ऐसा ही कुछ अगले साल भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल इन अटकलों के ऊपर से चेयरमैन ने पर्दा हटा दिया है कि टूर्नामेंट का आयोजन भारत से बाहर होगा।

विज्ञापन

क्या बोले IPL चेयरमैन?

धूमल ने जागरण के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘साल 2019 में चुनाव थे लेकिन हमने सफलतापूर्व भारत में ही इसका आयोजन करवाया था। इस बार भी मुझे लगता है कि हमारी सुरक्षा व्यवस्थाएं सक्षम हैं कि हम दोनों आयोजन एकसाथ करवा सकते हैं। हालांकि, हमें इसका कार्यक्रम तय करने में समय लगेगा। क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखें घोषित करने के बाद ही हम इस पर कोई काम कर पाएंगे।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह भी देखने वाली बात होगी कि किस चरण में कौन से प्रदेश में चुनाव होंगे। उसी हिसाब से हम शेड्यूल बनाने की कोशिश करेंगे। हम सरकार के साथ मिलकर इस पर काम करेंगे। सरकार के मार्गदर्शन से ही हम आईपीएल का सफल आयोजन करेंगे।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ