IND vs NZ: हार्दिक पांड्या की चोट से कितनी बदल जाएगी भारत की Playing 11, किन 11 खिलाड़ियों को मौका देंगे रोहित शर्मा

IND vs NZ Playing 11: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या के बिना उतरने को मजबूर होगी। ऐसे में सवाल यह है कि किसे मौका दिया जाएगा।

IND vs NZ Playing 11 Prediction Hardik Pandya replacement Suryakumar Yadav Dharamshala World Cup 2023

IND vs NZ Playing 11 Prediction Hardik Pandya replacement

विज्ञापन

IND vs NZ Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर रविवार को धर्मशाला में वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला जाएगा। यह दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं और तब मिली हार का जख्म आज भी टीम इंडिया के फैंस के जहन में ताजा हैं। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली यह टीम उस हार का बदला लेने उतरेगी। उससे पहले हालांकि, हार्दिक पांड्या की इंजरी ने टीम के लिए टेंशन बढ़ा दी है। अब काफी सवाल उठ रहे हैं कि उनकी जगह टीम इंडिया में किसे मौका मिलेगा।

किसे मिलेगा हार्दिक की जगह मौका?

हालांकि, कई दिग्गजों का मानना है कि टीम में दो बदलाव होने चाहिए। हार्दिक नहीं खेलते हैं तो एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज दोनों की कमी खलती है। ऐसे में क्रिकेट पंडितों की मानें तो सूर्यकुमार यादव को हार्दिक की जगह मौका दिया जाना चाहिए। जबकि शार्दुल ठाकुर जो गेंदबाजी में कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं, उनकी जगह मोहम्मद शमी को जगह देनी चाहिए। यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ इस अनुसार दो बदलाव हो सकते हैं। पर क्या रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट भी ऐसा सोचता है यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन को नहीं मिलेगा मौका?

अगर दूसरे विकल्प की बात करें तो सवाल यह हैं कि क्या रविचंद्रन अश्विन को फिर मौका नहीं मिलेगा। हर कोई जानता है कि अश्विन का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। न्यूजीलैंड की टीम में कई लेफ्टी हैं। यह पक्ष अश्विन का पलड़ा भारी करता है। लेकिन अगर टीम कॉम्बिनेशन की बात करें जिस पर अक्सर रोहित शर्मा और टीम के सभी कोच फोकस करते हैं  तो कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा दोनों हर हाल में खेलेंगे। अगर हार्दिक होते तो वह तीसरे पेसर की भूमिका निभाते और शार्दुल की जगह अश्विन आ जाते। पर अब हार्दिक नहीं है तो दो पेसर के साथ जाने का फैसला भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ