IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवा झटका लगा है। पांड्या 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें Daryl Mitchell ने उन्हें वापस स्टैंड में भेजा। आउट होने के बाद पांड्या निराश दिखे और पवेलियन लौट गए।
पांड्या के विकेट पर बवाल
दरअसल, न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल 40वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर चौथी गेंद पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को गच्चा दिया। वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और बॉलर सीधा विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों में गई, फिर गिल्ली नीचे गिरी। लिहाजा अंपायर ने पांड्या को आउट करार दिया।
NOT out हुआ ट्रेंड
पांड्या के इस विकेट पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर फैंस इसे नॉट आउट बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर पांड्या के समर्थन में NOT OUT ट्रेंड भी हो गया।
और पढ़िए –IND vs NZ: विकेटकीपर की गलती से आउट होते-होते बचे शुभमन गिल, Video में देखिए पूरी चालाकी
शुभमन गिल ने ठोका शतक
अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर का खेल होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 138, जबकि वाशिंगटन सुंदर 2 रन पर नाबाद हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए –IND vs NZ: शुभमन गिल का शतक पूरा होते ही झूम उठा हैदराबाद, इस अंदाज में मनाया जश्न, देखें Video
न्यूजीलैंड का खेल 11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (c & wk), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines