IND vs NZ: विकेटकीपर की गलती से आउट होते-होते बचे शुभमन गिल, Video में देखिए पूरी चालाकी

shubman gill escapes wicketkeeper tom latham finesse

shubman gill escapes wicketkeeper tom latham finesse

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ओपनर शुभमन गिल शतक लगाने के बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान और विकेटकीपर टॉम लैथम की एक गलती से वह आउट होते-होते बच गए। क्योंकि इस बॉल के बाद कीपर और गेंदबाज दोनों ने अपील कर दी, लेकिन थर्ड अंपायर ने गलती पकड़ी और शुभमन गिल को नॉट आउट दे दिया।

विज्ञापन

विकेटकीपर के ग्लव्स लगने से गिरी गिल्लियां

शुभमन गिल बैटिंग कर रहे थे, तभी माइकल ब्रेसवेल की एक गेंद उनके पास से गुजरी, लेकिन गेंद के गिरने से पहले ही विकेटकीपर टॉम लैथम ने अपने ग्लव्स विकेटों में लगा दिए, जिससे गिल्लियां पहले ही नीचे गिर गई। लेकिन विकेटकीपर और गेंदबाज दोनों ने तेज अपील कर दी, लगा जैसे गिल बोल्ड हो गए हैं। लेकिन अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर के पास रेफर कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/sk_jagannath/status/1615667282361085958?s=20&t=y7tjGiZvJeF2GXd2DJeE5A

विज्ञापन

थर्ड अंपायर ने गिल ने को दिया नॉट आउट

हालांकि जब थर्ड अंपायर ने पूरा मामला एक्शन रीप्ले में देखा तो शुभमन गिल नॉट आउट नजर आए, क्योंकि गेंद तो विकटों पर लगी ही नहीं थी बल्कि लाथम के ग्लव्स लगने बेल्स गिर गई थी, ऐसे में थर्ड अंपायर ने गिल को नॉटआउट दिया। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद इसी तरीके से टीम इंडिया के उप कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट करार दे दिया गया।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1615666413641035776?s=20&t=ZdnJH7SL3hEh7aBo6l9OQA

विज्ञापन

पांड्या को दिया आउट

बता दें कि डेरिल मिशेल के 40वें ओवर में एक गेंद हार्दिक पांड्या के पास से सीधी निकल गई। पांड्या गेंद को पूरी तरह से मिस गए, जिससे बॉल सीधी विकेटकीपर टॉम लैथम के ग्लव्स में चली गई, लेकिन इसी दौरान गिल्ली नीचे गिर गई। लिहाजा अंपायर ने पांड्या को आउट करार दिया। जबकि एक्शन रिप्ले में यह गलती पकड़ी गई। जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई यूजर्स नाराजगी भी जता रहे है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या इस तरह हुए आउट 

https://twitter.com/Karthik___Reddy/status/1615666740482174977?s=20&t=gkmGKIPcGgchyq1beVJYXw

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ