भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया और मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। विराट कोहली 95 रन बनाकर जीत के हीरो रहे।
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में बड़ा कारनामा करने से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हो गए। उनके पास वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को बराबर करने का मौका था।
विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत को जीत के लिए 274 रनों की जरूरत है। भारत का स्कोर 220 तक पहुंच गया है।
सूर्यकुमार यादव का वनडे वर्ल्ड कप में डेब्यू खराब हो गया है। वह महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे और रनआउट होकर अपना विकेट गंवा दिया। इस तरह भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई।
विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एक बार फिर से चेजिंग में चेज मास्टर का जलवा जारी है। इस वर्ल्ड कप के पांचवें मैच में उनका चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर है।
केएल राहुल 27 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। इस तरह भारत को चौथा झटका लगा है। अभी भी टीम इंडिया जीत से 92 रन दूर है।
विराट कोहली और केएल राहुल के भरोसे एक बार फिर से टीम इंडिया की नैया टिकी है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए पचास से ऊपर की साझेदारी कर ली है।
एक बार फिर से विराट कोहली और केएल राहुल के भरोसे टीम इंडिया खड़ी है। तीन विकेट गिर चुके हैं और लक्ष्य है 274 रनों का।
क्लिक करें और देखें पूरी लिस्ट:-
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर :-
IND vs NZ: ‘…सबका बदला लेगा तेरा चीकू,’ मैच के दौरान सोशल मीडिया पर छाए धोनी; फैंस को आई 2019 की याद
श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर सेट लग रहे थे। लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें आउट किया और भारत को तीसरा झटका 128 रन पर दे दिया।
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। 76 पर दूसरा विकेट गिरा था शुभमन गिल के रूप में। उसके बाद से दोनों ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
मोहम्मद शमी ने ‘पंजे’ से किया कमाल, एकसाथ 5 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे; ऐसा करने वाले पहले भारतीय
तकरीबन 15 मिनट की रुकावट के बाद खेल दोबारा शुरू हो गया है। खिलाड़ी मैदान पर लौट आए हैं और बादल छटने के बाद विजिबिलिटी बढ़ गई है।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, हाशिम अमला और बाबर जैसे धुरंधरों को छोड़ा पीछा, खास मामले में बने नंबर-1
भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा वर्ल्ड कप 2023 का मैच बीच में रोक दिया गया है। भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। बादलों के कारण मैदान पर धुंध छा गई और मुकाबला रोक दिया गया।
रोहित शर्मा के बाद भारत को दूसरा झटका भी लग गया। शुभमन गिल 26 रन बनाकर आउट हो गए। लॉकी फर्ग्युसन ने दोनों ओपनर्स के विकेट झटके।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 40 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने फिर एक बार तेजतर्रार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए गिल के साथ 71 रन जोड़े। लॉकी फर्ग्युसन ने उनका विकेट लिया।
शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। गिल ने सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल ने सिर्फ 38 पारियों में 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं।
भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दी है। 7 ओवर के बाद भारत बिना कोई विकेट गवाए 48 रन बना चुका है।