T20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह पर बवाल, टीम इंडिया को लेकर उठे सवाल

Mohammad Kaif On Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को रायपुर में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था, जिसको लेकर मोहम्मद कैफ ने ऐतराज जताया है. उनका मानना है कि भारतीय स्टार पेसर को पहले ही आराम दिया जा चुका है.

Jasprit Bumrah 2

Mohammad Kaif On Jasprit Bumrah Out Of Playing 11: टीम इंडिया के स्टार पेसर को रायपुर में भारत के न्यूजीलैंड के बीच हुए सीरीज के टी-20आई मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था, ताकि उन्हें आराम मिल सके. हालांकि बात को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने निराशा जताई है. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, कैफ ने ये कहते हुए अपने नजरिए को सही ठहराया कि बुमराह ने ठीक तरह से आराम लेने के बाद ही मैदान पर वापसी की थी.

विज्ञापन

‘किस बात का आराम?’

उन्होंने कहा, ‘अरे किस लिए आराम? कौन सा वर्कलोड? क्या वो बहुत गेम खेलने के बाद ही लौटे हैं? उन्होंने पहले ही ठीक तरह से आराम किया है. नहीं, नहीं, ये बात मुझे बिल्कुल समझ में नहीं आती. अगर आराम देना है, तो अर्शदीप सिंह को आराम दो. अगर हर्षित राणा को लाना है, अगर अक्षर पटेल घायल हैं और आपको नंबर 8 पर बल्लेबाजी की जरूरत है, तो अर्शदीप को आराम दो और बुमराह को शामिल करो. मेरा मतलब है, हम यहां तुलना क्यों कर रहे हैं? यहां कोई तुलना ही नहीं है.’

विज्ञापन

गेंदबाजों ने खूब लुटाए रन

बुमराह की गौरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजों को रन लुटाने का पूरा मौका मिला क्योंकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने क्रमशः 13.20 और 11.70 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए. हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और 3 ओवरों में 1/25 का फिगर दिया. हालांकि भारत ने आखिरकार मैच जीत लिया, लेकिन उनकी बॉलिंग परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठाए गए. बुमराह पहले टी20आई का हिस्सा थे, इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले हुई वनडे सीरीज में आराम दिया गया था.

विज्ञापन

‘प्लेइंग 11 में रहें बुमराह’

कैफ ने आखिर में कहा, ‘अगर बुमराह को कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर रखा गया क्योंकि कहा गया कि आपको नंबर 8 पर बल्लेबाजी की जरूरत है, तो यह गलत है. दुनिया की कोई ताकत बुमराह को टीम कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर नहीं रख सकती. टीम कॉम्बिनेशन एजस्ट होगी, लेकिन बुमराह प्लेइंग 11 में खेलेंगे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ