IND vs NZ, 1st T20: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां उसे तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। आज पहला मैच खेलना जाना था, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया है। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कैप्टन नियुक्त किया गया है। मैच रद्द होने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि भारतीय टीम पिछले नतीजों के बारे में सोचने में भरोसा नहीं करती।
अभी पढ़ें – ‘पाकिस्तान टीम में मेरी जगह…,’ सरफराज के बेटे की लेग स्पिन देख शादाब खान को लगा डर!
अब खिलाड़ी मेरी बात सुनते हैं- हार्दिक पांड्या
न्यूजीलैंड दौरे को लेकर हार्दिक पांड्या ने कहा कि टीम मैनेजमेंट और कप्तान जो कुछ भी कहेंगे, खिलाड़ी वही मानेंगे। मैं छह सालों से खेल रहा हूं और अब खिलाड़ी मेरी बात सुनते हैं। खिलाड़ी उम्र से युवा लेकिन अनुभव से भरपूर हैं। टीम में शामिल खिलाड़ियों के पास आईपीएल जैसी लीग में खेलने का अनुभव है। वह खुद पर भरोसा रखते हैं और बड़े मंच से डरते नहीं हैं।
सभी खिलाड़ियों को अपने रोल के बारे में पता है- हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘हम चाहते हैं कि यहां मौजूद खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता हो। जो खिलाड़ी पहले से टीम में हैं, उन्हें पहले से अपने रोल के बारे में पता है। टी20 विश्व कप पीछे छूट गया है, निराशा रहेगी लेकिन अब नई शुरुआत है। आप पीछे जाकर जो हो गया उसे बदल नहीं सकते।
युवाओं को मिलेगा ज्यादा से ज्यादा मौका
हार्दिक पांड्या ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि न्यूजीलैंड दौरा युवा खिलाडियों को प्रमोट करने के लिए है। उन्होंने कहा कि ‘अगर हालात की मांग होती है तो मैं और काफी अनुभवी खिलाड़ी विभिन्न भूमिकाएं निभाएंगे, लेकिन यह दौरा नए खिलाड़ियों के लिए और अधिक स्पष्टता, मौके और खुद को अभिव्यक्त करने का मौका देने के लिए है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
44 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines