विराट कोहली से बेहतर कौन… किंग कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कोहली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की.

Virat Kohli and Jacob Duffy

विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद हुए जैकब डफी (PIC Credit - @BCCI/X)

India vs New Zealand: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. कोहली ने सिर्फ 51 गेंदों में 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत को DLS मेथड के तहत 143 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 56 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया. कोहली की इस बेहतरीन पारी से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी भी काफी प्रभावित हुए. मैच के बाद डफी ने किंग कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खेल में कोई कमी निकालना मुश्किल है.

विज्ञापन

विराट कोहली की बल्लेबाजी से परेशान हुए जैकब डफी

न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस दौरान उन्हें बेंगलुरु में टीम के अभ्यास सत्रों में कई बार विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिला था. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली की बल्लेबाजी को लेकर सवाल पूछे जाने पर डफी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हां, यह थोड़ा परेशान करने वाला था. ऐसा नहीं था क्या?” उन्होंने आगे कहा, “जब लक्ष्य छोटा हो और कोई बल्लेबाज इस तरह के इरादे के साथ मैदान पर उतरकर तेजी से रन बनाने लगे, तो उसके लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है. विराट कोहली से बेहतर ऐसा कौन कर सकता है. उनका प्रदर्शन वाकई शानदार था.”

विज्ञापन

कोहली के हुक और पुल शॉट के मुरीद हुए डफी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने कोहली की तकनीक और शॉट खेलने की क्षमता की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “उन्हें गेंद के उछाल से कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने हुक और पुल शॉट खेलने के लिए शानदार तरीके से खुद को तैयार किया और फिर गेंद को सीधे मैदान के पार भी पहुंचाया.” डफी ने आगे कहा, “इसमें कोई हैरानी नहीं है. वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कई वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं. बेंगलुरु में नेट्स पर अभ्यास के दौरान भी उन्होंने मेरे खिलाफ कई बार इसी तरह की बल्लेबाजी की है.”

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे? जानें डेट, टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे मुकाबला

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन और डेरिल मिचेल ने 28 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट झटके.

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी के दौरान बारिश ने ख लल डाला, जिसके बाद भारत को DLS मेथड के तहत 32 ओवर में 143 रनों का नया टारगेट मिला.टीम इंडिया ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ