India vs New Zealand in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है. अगर मैच को तीन हिस्सों – पावरप्ले, मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में बांटकर देखा जाए, तो दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां साफ नजर आती हैं. इन आंकड़ों से ये समझने में मदद मिलती है कि पूरे 20 ओवर में किस टीम का प्रदर्शन ज्यादा बैलेंस रहा है.
पावरप्ले (1 से 6 ओवर)
पावरप्ले में न्यूजीलैंड का एवरेज स्कोर 62/1 रहा है, जो भारत के 58/2 से थोड़ा बेहतर है. इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत में कम विकेट खोकर तेजी से रन बनाने में कामयाब रही है. इस दौरान न्यूजीलैंड का बेस्ट स्कोर 84/0 रहा, जो उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था, जबकि उसका सबसे कम स्कोर 44/2 श्रीलंका के खिलाफ रहा. वहीं भारत का पावरप्ले में बेस्ट स्कोर 86/1 नामीबिया के खिलाफ रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम 31/3 तक सिमट गई थी. इससे साफ है कि भारत की शुरुआत कभी-कभी थोड़ी डावांडोल रही है.
यह भी पढ़ें- आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में अब तक कैसी रही टीम इंडिया की परफॉर्मेंस? यहां मिलेगी हार-जीत की पूरी लिस्ट
मिडिल ओवर्स (7 से 16 ओवर)
मिडिल ओवर्स में भारत का प्रदर्शन न्यूजीलैंड से बेहतर नजर आता है. इस दौरान भारत का औसत स्कोर 93/3 रहा है, जबकि न्यूजीलैंड का औसत 89/2 है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस दौरान 123/3 का शानदार स्कोर बनाया, जो उसकी ताकत को दिखाता है. हालांकि अमेरिका के खिलाफ भारत का सबसे कम स्कोर 69/2 रहा. दूसरी ओर न्यूजीलैंड का बेस्ट स्कोर 116/0 कनाडा के खिलाफ आया, जबकि श्रीलंका के खिलाफ टीम 54/4 तक सिमट गई थी.
डेथ ओवर्स (17 से 20 ओवर)
डेथ ओवर्स में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. भारत का औसत स्कोर 44/3 है, जबकि न्यूजीलैंड का औसत 39/1 है. भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ डेथ ओवर्स में 69/0 रन बनाए, जबकि उसका सबसे कम स्कोर 25/5 नामीबिया के खिलाफ रहा. वहीं न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 70/1 का बेस्ट स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ ये आंकड़ा 27/3 तक गिर गया.
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप शो के बाद खत्म होगा इंग्लैंड के दिग्गज का करियर? फ्यूचर को लेकर उठने लगे सवाल
कौन सी टीम है बेहतर?
अगर पूरे 20 ओवर के प्रदर्शन को देखा जाए, तो न्यूजीलैंड की टीम पावरप्ले में मजबूत दिखती है, जबकि भारत मिडिल और डेथ ओवर्स में बेहतर प्रदर्शन करता नजर आता है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में जीत उसी टीम की होगी जो अपने मजबूत स्टेज का बेहतर इस्तेमाल कर पाएगी और दबाव के पलों में कम गलतियां करेगी.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
46 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines