हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें पहले वनडे की LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND vs NZ, 1st ODI Match LIVE Streaming: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली कमबैक करने जा रहे हैं. ऑकलैंड में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को फ्री में कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली का कमबैक मैच फ्री में देखा जा सकता है (Image: ANI)

IND vs NZ, 1st ODI Match LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का समापन हो गया है. टीम इंडिया ने 3-2 से श्रृंखला पर कब्जा किया. अब दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. दो दिन बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय मैच खेला जाएगा. लंबे समय के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड की सरजमीं पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित-विराट के कमबैक मैच पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि यह मैच कब होगा और इसे कैसे फ्री में देखा जा सकता है.

कब और कहां होगा IND vs NZ पहला वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में भिड़ंत होगी. इस क्रिकेट ग्राउंड में 41,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने के लिए स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. भारत और न्यूजीलैंड के टाइम जोन में अंतर है. यह मुकाबला भारत में सुबह प्रसारित होगा. भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और 7:30 बजे मुकाबला शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND A vs NZ A: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट, सिराज ने भी मचाया तहलका

कहां देख पाएंगे विराट-रोहित का कमबैक मैच?

विराट कोहली और रोहित शर्मा का कमबैक मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम होगा. फैंस डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण मुफ्त में देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर कोई मासिक शुल्क या रिचार्ज नहीं लगता है. इसी वजह से मैच की स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

रोहित-विराट ने कब खेला था आखिरी मैच?

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. इस सीरीज में विराट और रोहित, दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी. रोहित ने तीन मैचों में 75 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे. रोहित ने सीरीज में 1 शतक और एक अर्धशतक जड़ा. विराट कोहली ने 3 मैचों में 168 रन बनाए थे. कोहली ने भी सीरीज में एक अर्धशतक जड़ा. दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 139 रनों की पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक रन चेज में जीत दिलाई थी. अब यह दोनों ही दिग्गज ऑकलैंड में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें:- 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK, IPL ऑक्शन से पहले आया चौंकाने वाला अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola