हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या को कौन करेगा रिप्लेस? टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट

IND vs NZ: भारत के लिए सिरदर्द है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या की जगह कौन लेगा। एक दिन पहले राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

विज्ञापन
IND vs NZ Hardik Pandya Replacement Team India Playing Head Coach Rahul Dravid Gives Update World Cup 2023

IND vs NZ, Rahul Dravid on Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उसके बाद ना ही वह गेंदबाजी कर पाए और ना ही बल्लेबाजी करने उतरे। फिर अगले दिन बीसीसीआई की तरफ से अपडेट आया कि हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा था कि, उम्मीद है कि हार्दिक 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

राहुल द्रविड़ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

फिलहाल टीम इंडिया को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड का सामना करना है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की यह सबसे खतरनाक चुनौती भी बताई जा रही है। न्यूजीलैंड और भारत ही दो ऐसी टीमें हैं जो अभी तक अजेय हैं। रविवार को इन दो टीमों का सामना होना है, उससे पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है कि हार्दिक को कौन रिप्लेस करेगा। इसको लेकर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कई अपडेट भी दिए।

यह भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को रौंदा, इंग्लिश टीम को मिली वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार

विज्ञापन

क्या बोले हेड कोच राहुल द्रविड़?

न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच से पहले मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि,’बिल्कुल वह हमारे लिए अहम खिलाड़ी हैं। वह एक अहम ऑलराउंडर हैं जो टीम को जरूरी बैलेंस देते हैं। वह इस मुकाबले में नहीं होंगे तो हमें ऐसी प्लानिंग करनी होगी कि हम बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ उतरें। अंत में हमें 14 खिलाड़ियों के साथ ही देखना होगा और उसमें से 11 चुनने होंगे। कभी-कभी ऐसा आपके साथ हो जाता है। इसलिए हम स्क्वॉड का चयन करते हैं। ऐसी स्थिति में हमें देखना होता है क्या बेस्ट होता है। विकेट के हिसाब से कॉम्बिनेशन देखा जाएगा, लेकिन इतना तय है कि पहले चार मैचों जैसा कॉम्बिनेशन नहीं रह पाएगा।’

यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की चोट से कितनी बदल जाएगी भारत की Playing 11, किन 11 खिलाड़ियों को मौका देंगे रोहित शर्मा

विज्ञापन

कौन कर सकता है हार्दिक को रिप्लेस?

कई दिग्गजों का मानना है कि टीम में दो बदलाव होने चाहिए। हार्दिक नहीं खेलते हैं तो एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज दोनों की कमी खलती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को हार्दिक की जगह मौका दिया जाना चाहिए। जबकि शार्दुल ठाकुर जो गेंदबाजी में कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं, उनकी जगह मोहम्मद शमी को जगह देनी चाहिए। यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ इस अनुसार दो बदलाव हो सकते हैं। पर क्या रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट भी ऐसा सोचता है यह देखने वाली बात होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola