Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 22 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच क्राइस्टचर्च में पहला T20I मैच खेला जाएगा. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं. दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में ओपनिंग की थी और वे इसी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वैभव का तूफान रोकने के लिए खास प्लान बनाया है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सैंटनर?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर ने वैभव सूर्यवंशी के खतरे के बारे में बात की. सैंटनर ने कहा कि वैभव को खेलने का मौका शायद नहीं मिलेगा, लेकिन अगर वे खेलते हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम उनके लिए तैयार है. सैंटनर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर उन्हें सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो हमें पता है कि वो क्या कर सकते हैं. उन्हें रोकना लोगों के लिए बहुत मुश्किल रहा है. मुझे पता है कि इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी सीरीज में वह अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन वहां कई भारतीय बल्लेबाजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मुझे लगता है कि हम सभी ने उन्हें IPL में देखा है और हमें पता है कि वे कितने आक्रामक हो सकते हैं. इसी वजह से अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो हमने उनके लिए अपने प्लान तैयार कर रखे हैं.’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
संजू-अभिषेक की भी जमकर की तारीफ
मिचेल सैंटनर ने टीम इंडिया के मौजूदा ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की. उन्हें लगता है कि सीरीज में इन दोनों का बड़ा किरदार रहेगा. उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे लगता है कि सभी को उनकी (वैभव सूर्यवंशी) काबिलियत के बारे में पता है. जो लोग (अभिषेक-संजू) इस समय खेल रहे हैं, वो काफी अच्छा कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि सीरीज में इन दोनों की बड़ी भूमिका रहेगी.’
कितने बजे शुरू होगा पहला T20I?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टाइम जोन का अंतर है. इसी वजह से साधारण समय से काफी जल्दी मुकाबले शुरू होंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
2 hrs agoकब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
4 hrs agoशेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
11 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
11 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
12 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
13 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
13 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
13 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines