IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 65 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 111 रनों की तूफानी पारी खेली, बाद में दीपक हुड्डा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 4 विकेट झटक लिए। मैच खत्म होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के बल्लेबाजों से एक बड़ी अपील की है।
दरअसल, टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को जब गेंद थमाई जाएगी तो वे हर बार सफल नहीं होंगे, लेकिन वह चाहते हैं कि बाकी बल्लेबाज भी गेंदबाजी करने के लिए आगे आएं, ताकि टीम के पास बॉलिंग ऑप्शन के बेहतर विकल्प मौजूद रह सके।
दीपक हुड्डा ने गेंद से किया कमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दीपक हुड्डा भले ही बल्ले से फ्लॉप हुए, लेकिन उन्होंने गेंद से कमाल किया। दीपक के प्रदर्शन के बाद कप्तान पांड्या को उम्मीद है कि जिस भी बल्लेबाज को गेंद थमाई जाए वो बेहतर करे।
अधिक बल्लेबाज गेंद से योगदान दें- पांड्या
दूसरे टी 20 मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘मैदान काफी गीला था इसलिए गेंदबाजों को श्रेय जाता है, मैंने काफी गेंदबाजी की है, भविष्य में मैं और अधिक गेंदबाजी विकल्प देखना चाहता हूं। ऐसा नहीं है कि यह हमेशा काम करेगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि और अधिक बल्लेबाज गेंद से योगदान दे। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज शेड्यूल (india vs new zealand t20 series schedule)
पहला टी 20- 18 नवंबर
दूसरी टी 20- 20 नवंबर
तीसरी टी 20- 22 नवंबर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
32 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines