हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: दूसरे वनडे में विराट कोहली को आउट करने का खतरनाक जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए बड़े संकेत

ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की. विराट कोहली ने 74 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे वनडे में उन्हें जल्दी आउट करने की योजना बना ली है. ब्लेयर टिकनर ने इस बात के संकेत दिए हैं.

विज्ञापन
विराट कोहली को लेकर आया बयान (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया था. वहां पर हुए मैच में बारिश ने खलल डाला. अंत में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. विराट कोहली ने एक बार फिर जबरदस्त पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. अब दूसरे वनडे की बारी है. दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में होगा. कोहली को लेकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में खौफ बना हुआ है. उन्हें जल्दी आउट करने के लिए टीम ने रणनीति बना ली है. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने इसे लेकर बड़े संकेत दिए हैं.

ब्लेयर टिकनर का बड़ा बयान

दूसरे मुकाबले से पहले ब्लेयर टिकनर ने मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया. उनसे विराट कोहली को लेकर भी सवाल पूछा गया था. टिकनर ने कहा, “छोटे स्कोर के बीच आकर विराट कोहली ने हमारे ऊपर दबाव बना दिया. हमने उनका विकेट लेने की पूरी कोशिश की. उनका प्रदर्श जबरदस्त रहा. हम दूसरे में वापसी करेंगे. विराट के खिलाफ खेलने का बढ़िया मौका है. हम उन्हें जल्दी आउट कर देंगे. भारत उन्हें सस्ते में आउट करने का रास्ता निकाल लेंगे.”

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के सामने वेलिंग्टन की बड़ी चुनौती, डराने वाले आंकड़े उड़ा देंगे होश

विज्ञापन

विराट ने खेली जबरदस्त पारी

भारत के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत शानदार रही है. टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की. अब पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है .ऑकलैंड में टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 143 रनों का डीएलएस टारगेट 22.4 ओवर में चेज किया था. रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. तीसरे नंबर पर आकर विराट ने टीम को संभाला. उन्होंने अपनी पारी में 51 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए. विराट ने अपने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक लगाया. विराट ने पहले ही मैच में लय प्राप्त कर ली है. अब दूसरे वनडे में भी कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद लगाई जा रही है.

भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड- विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी.

ये भी पढ़ें: आंद्रे रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10,000 रन और 500 विकेट लेने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola