IND vs NZ: पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी सीरीज से बाहर!

Washington Sundar Ruled Out New Zealand Series: भारतीय टीम के लिए परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. भारत ने पहला वनडे मैच जीत लिया लेकिन इसी बीच उनके लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक और स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.

Washington Sundar Injured

सुंदर हुए बाहर!

Washington Sundar Ruled Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदा में पहला वनडे मैच खेला गया. गेंदबाजी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को अचानक चोट लगी और वो मैदान से बाहर चले गए. बाद में सुंदर बल्लेबाजी करने आए लेकिन वो साफ तौर पर दर्द में नजर आ रहे थे. भारत ने 4 विकेट से इस मुकाबले में जीत तो दर्ज कर ली लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि स्टार ऑलराउंडर को साइड स्ट्रेन है और उनका स्कैन किया जाएगा. अब दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो चुके हैं. उनका स्कैन किया गया था और उन्हें पसलियों में दर्द है. इसी वजह से वो एकदिवसीय सीरीज में अब नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले ICC ने दिया बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका! भारत से बाहर मैच कराने की मांग पर फैसला?

वॉशिंगटन सुंदर का पहले वनडे में प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा रहा है. वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. उन्होंने वडोदरा वनडे में 5 ओवर फेंके लेकिन कोई विकेट अपने नाम नहीं कर पाए. उन्होंने 27 रन लुटाए. चोट के कारण सुंदर जल्दी बल्लेबाजी करने नहीं आए. उनसे पहले हर्षित राणा को भेजा गया. हालांकि, जब राणा भी आउट हो गए, तो फिर सुंदर को अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आना ही पड़ा. वो दौड़ते समय थोड़े दर्द में नजर आ रहे थे. उन्होंने 7 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए.

विज्ञापन

ऋषभ पंत भी चोट के कारण हुए थे बाहर

ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले चोट आई थी. अभ्यास सत्र में अचानक उन्हें एब्डोमिनल एरिया में दर्द महसूस हुआ. BCCI ने बताया कि पंत को साइड स्ट्रेन हुआ है और इसी कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. पंत के बाद अब सुंदर का भी श्रृंखला से पत्ता कट चुका है.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पंत के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी होंगे वनडे सीरीज से बाहर? कप्तान शुभमन गिल ने दिया चोट पर अपडेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ