हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट, वनडे सीरीज में खेलेंगे सिर्फ 1 ही मुकाबला

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया वनडे और टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर चुकी है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने वनडे के स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है.

विज्ञापन
Nitish Kumar Reddy को बाकी के 4 वनडे मैचों से किया गया बाहर (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसको लेकर अब बीसीसीआई ने कुछ अहम फैसले लिए हैं. फिलहाल भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई दोनों का मुख्य फोकस टेस्ट सीरीज ही नजर आ रही है. जिसके कारण ही नीतीश कुमार रेड्डी को बड़ा नुकसान हुआ है. पहले रेड्डी सभी 5 वनडे मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा थे. लेकिन नए बदलावों के बाद अब रेड्डी सिर्फ 1 ही वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके कारण अब बड़ा बदलाव नजर आ रहा है.  

नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर हुआ बड़ा बदलाव 

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अब फैसला किया है, वो नीतीश कुमार रेड्डी की ज्यादा जरूरत टेस्ट सीरीज में पड़ने वाली है. जिसके कारण ही अब बीसीसीआई ने उन्हें इंडिया ए की टीम में डाल दिया है. इंडिया ए के लिए रेड्डी तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलेंगे. जिससे वो टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सके. रेड्डी टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के चौथे तेज गेंदबाज हो सकते हैं. जिसके कारण ही वनडे सीरीज में रेड्डी सिर्फ पहला मुकाबला ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. बाकी के मुकाबलों में टीम इंडिया बिना तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के ही खेलने वाली है.

चयनकर्ताओं ने हालांकि सभी को चौंकाते हुए रेड्डी के रिप्लेसमेंट का ऐलान ही नहीं किया है. रेड्डी के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा भी पहले 3 वनडे मैचों से बाहर हुए हैं. लेकिन उनके रिप्लेसमेंट का भी बीसीसीआई ने ऐलान नहीं किया है. रेड्डी के नहीं खेलने से अब साफ हो गया है कि नमन धीर को सभी 5 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिलने वाला है. धीर ही वनडे सीरीज में टीम इंडिया के मुख्य मैच फिनिशर होंगे. वहीं रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहेंगे. टेस्ट में फिलहाल टीम इंडिया स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा और क्रुणाल बने हार का कारण

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए).

विज्ञापन

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Highlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को हांगकांग सिक्सेस में मिली पहली हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola