T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे तिलक वर्मा!

Tilak Varma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ग्रोइन इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं और वह मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से खेलने की हरी झंडी मिल गई है.

Tilak Varma

Tilak Varma

T20 World Cup 2026, Tilak Varma: 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के आक्रामक बल्लेबाज तिलक वर्मा मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. ग्रोइन इंजरी से उबरने के बाद तिलक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे थे और अब उन्हें खेलने की हरी झंडी मिल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, तिलक अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और वह भारत के लिए वार्म-अप मुकाबलों में खेलने उतर सकते हैं.

विज्ञापन

तिलक वर्मा इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी!

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि तिलक वर्मा को जल्द ही COE से रिलीज कर दिया जाएगा और वह 3 फरवरी को मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे. सूत्र के मुताबिक, तिलक अब पूरी तरह मैच फिट हो चुके हैं और क्लियरेंस मिलने के बाद वह वर्ल्ड कप से पहले होने वाले वार्म-अप मैचों में खेल सकते हैं. अंतिम फिटनेस क्लियरेंस के लिए उन्होंने शुक्रवार को एक सिमुलेशन मैच भी खेला. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन

बता दें कि, 23 साल के तिलक ने 7 जनवरी को ग्रोइन इंजरी की सर्जरी करवाई थी और तब से वह COE में रिहैब और ट्रेनिंग कर रहे हैं. चोट की वजह से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया था. गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया 7 फरवरी को USA के खिलाफ अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी.

ये भी पढ़ें- T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने किया ऐसा धमाका

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ