IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Abhishek Sharma: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तबाही मचा दी. अभिषेक ने महज 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे.

IND vs NZ, Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में खेली 113 रनों की शतकीय पारी (PIC Credit - @BCCI/X)

IND vs NZ, Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपने बल्ले से जमकर गदर मचाया. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ा और 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े. उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. इस पारी दौरान अभिषेक ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. उन्होंने एक पारी में छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल समेत कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से शानदार 113 रनों की पारी खेली. इस पारी में 11 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक ने मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक यह कारनामा तीन बार कर चुके हैं. फुल मेंबर टीमों के बल्लेबाजों में वह पहले स्थान पर हैं, जबकि ओवरऑल सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह 5 बार यह कारनामा करके लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

मेंस T20I पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • 5 – करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)
  • 3 – अभिषेक शर्मा (भारत)
  • 2 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  • 2 – एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
  • 2 – एड्रियन डनबर (सर्बिया)
  • 2 – केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (जापान)

T20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा

हालांकि, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. गेल ने अपने टी20 करियर में 18 बार यह कारनामा किया है. वहीं, अभिषेक शर्मा अब तक 7 बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. इस मामले में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और करनबीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है. वैभव और करनबीर 5-5 बार यह कमाल कर चुके हैं.

T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • 18 – क्रिस गेल
  • 7 – अभिषेक शर्मा
  • 5 – वैभव सूर्यवंशी
  • 5 – करणबीर सिंह

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावरप्ले में बना डाले 118 रन

विज्ञापन

भारतीय टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक का दबदबा

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा का दबदबा साफ नजर आता है. वह अपने करियर में तीन बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. वहीं, रोहित शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और ईशान किशन 1-1 बार एक पारी में 10 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 छक्कों वाली पारी के साथ अभिषेक ने एक बार फिर साबित किया है कि वह टी20 क्रिकेट में कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं.

भारत के लिए एक टी20I पारी में सर्वाधिक छक्के

13 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2025
11 – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
11 – अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
10 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
10 – संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन, 2024
10 – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024
10 – ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ