हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND vs NZ, 4th T20I LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है. ऑकलैंड का मैदान छोटा है, जिस वजह से चौके छक्कों की बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं कि इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में चौथा T20I मैच होगा (Image: ANI)

IND vs NZ, 4th T20I LIVE Streaming: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से आगे चल रही है. टीम इंडिया ने पूरी तरह से इस श्रृंखला में डॉमिनेट किया है. सीरीज जीत के बाद टीम मैनेजमेंट कुछ प्रयोग कर सकती है और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी मौका दे सकती है. सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम बेखौफ क्रिकेट खेलेगी. टीम इंडिया जबरदस्त टक्कर की उम्मीद लगा सकती है. इसी वजह से यह मैच काफी रोमांचक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच फ्री में कैसे देख सकते हैं.

कब और कहां होगा IND vs NZ चौथा T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच 30 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमें ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैदान छोटा है, जिस वजह से बड़े स्कोर की उम्मीद लगाई जा सकती है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मुकाबला लोकल समय के अनुसार शाम 8 बजे शुरू होगा. हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के टाइम जोन में काफी अंतर है. भारत में यह मुकाबला दोपहर 12:30 बजे से लाइव प्रसारित होगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए दोपहर 12 बजे मैदान पर आएंगे.

विज्ञापन

कैसे देख पाएंगे IND vs NZ मैच?

भारत vs न्यूजीलैंड मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा. इसके अलावा फैंस यह चौथा T20I सोनी लिव ऐप पर भी देख सकते हैं. इंग्लिश और हिंदी भाषा में इस मैच की लाइव कमेंट्री का आनंद लिया जा सकता है.

फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है. फ्री डिश पर चैनल देखने के लिए कोई रिचार्ज या मासिक शुल्क नहीं देना पड़ता है. डीडी स्पोर्ट्स चैनल मुफ्त में उपलब्ध है और उस पर IND vs NZ मैच का लाइव प्रसारण होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I से पहले बड़ा सवाल

भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टीम इंडिया का T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉन्वे.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण हुए बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola