IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज को खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। ये मैच न्यूजीलैंड के लिए नेपियर में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, वहीं दूसरा मैच जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस खेलनी होगी क्रिस गेल जैसी पारी
IND vs NZ Head to Head in T20: भारत का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त हासिल हैं। दोनों के बीच अबतक कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो गया हैं। वहीं आंकड़ों में भारतीय टीम का देश से बाहर भी प्रदर्शन अच्छा नजर आता हैं। भारत ने देश से बाहर 7 मैच जीते हैं जो कि बताता है कि टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में भी हराने के काबिल हैं।
कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड की टी20 टीम:
मार्क चैपमैन, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (C),ब्लेयर टिकनर।
भारत की T20I टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
36 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines