IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत दर्ज की है।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए। भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोहित ने 101 और शुभमन गिल ने 112 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक जमाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम डेवोन कॉनवे के शतक के बावजूद 295 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 2, उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट निकाला। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने वनडे में नंबर 1 टीम बनने का खिताब हासिल कर लिया है।
और पढ़िए –IND vs NZ: उमरान मलिक ने रफ्तार से बरपाया कहर, चटका डाला सबसे बड़ा विकेट, देखें वीडियो
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए –IND vs NZ: ‘लोग उसे जादूगर कहते हैं…’, इस गेंदबाज के मुरीद हुए रोहित शर्मा, मैच के बाद दिया ये बयान
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines