IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम की बैटिंग चल ही रही थी कि अचानक बारिश शुरू हो गई और मैच फिर से रुक गया है। मैच के रोके जाने तक भारतीय टीम का स्कोर 12.5 ओवर में 89 रन है और सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए क्रीज पर मौजूद है।
सूर्या ने खेला रच्नात्मक शॉट, गेंदबाज हैरान
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शिखर धवन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव को उतारा गया। सूर्या की शुरुआत तो धीमी रही लेकिन बाद में उन्होंने अपना असली रुप दिखाना शुरू कर दिया। सूर्या ने पहले मिचेल सेंटनर को एक छक्का जड़ा वहीं बाद में उन्होंने ब्रेसवेल के खिलाफ 12वें ओवर में बेहद ही रच्नात्मक शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
दरअसल 12वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्या अचानक घुम गए और उल्टे हाथ के बल्लेबाज की तरह घुटने के बल पर एक धमाकेदार छक्का जड़ दिया। सूर्या के इस शॉट को हर कोई देखता रह गया। बता दें कि सूर्यकुमार यादव हमेशा से ही नए नए शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं लेकिन गोल घुमकर ऐसा शॉट उनकी तरफ से पहली बार देखा गया।
https://twitter.com/Skyhasnolimits_/status/1596752298298179585
दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम में संजू सैमसन की जगह दीपक हुडा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर खेल रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल खेल रहे हैं इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी वहीं भारत के लिए ये करो या मरो का मैच है। दोनों के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को करारी हार दी थी।
और पढ़िए – Dhoni vs Pandya: जब धोनी और पांड्या में लगी दौड़..किसने जीती 100 मीटर की रेस…देखें वीडियो
भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines