IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो चुकी है और शिखर धवन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। हालांकि बारिश के चलते मैच रुक गया है। फिलहाल भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 22 रन है।
दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम में संजू सैमसन की जगह दीपक हुडा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर खेल रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल खेल रहे हैं इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी वहीं भारत के लिए ये करो या मरो का मैच है। दोनों के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को करारी हार दी थी।
और पढ़िए – ‘शॉट हो तो ऐसा’…सूर्या ने घुटना टेककर ठोक डाला खतरनाक छक्का..गेंदबाज भी हो गया हैरान
भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। जिसके बाद टॉम लाथम के नाबाद शतक और केन विलियम्सन की 94 रनों की पारी की बदौलत कीवी टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 80 रनों की पारी खेली इसके अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा।
IND vs NZ 2nd ODI Live streaming: कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
और पढ़िए – ‘उन्हें विकेट टेकर की तरह देखा जाना चाहिए’ Umran Malik के मुरीद हुए जहीर खान, कह दी ये बड़ी बात
IND vs NZ 2nd ODI: ऑनलाइन कैसे देखें पूरा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
IND vs NZ ODI Schedule: ये हैं मैच का शेड्यूल
दूसरा मैच – 27 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
तीसरा मैच – 30 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
24 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines