IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टी 20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच वेलिंग्टन में खेला जाना है, जो बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने टी20 सेटअप में टीम इंडिया के लिए ओपनर के लिए बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
वसीम जाफर मानते हैं कि सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया के लिए ऋषभ पन्त (Rishabh Pant) को बतौर ओपनर खिलाया जाना चाहिए। यही वजह है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में पन्त को बतौर ओपनर चुना। ऋषभ पंत को ही क्यों करनी चाहिए ओपनिंग? इसका भी वसीम जाफर ने सटीक जवाब दिया।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ‘मैं छक्के मार’….मैच से पहले शुभमन गिल ने दिया ये बड़ा बयान
ऋषभ पंत को ही क्यों करनी चाहिए ओपनिंग?
ईएसपीएन से बातचीत करते हुए जाफर ने बताया कि ‘ओपनर का स्थान पन्त के लिए बेस्ट है। जब फील्डर ऊपर होते हैं और पंत पारी की शुरुआत में चलते हैं, तो वह एक खतरनाक खिलाड़ी बन जाते हैं, जैसे वह टेस्ट और वनडे में बल्लेबाजी करते हैं। एक बार जब वह 20-30 की शुरुआत कर देते हैं तो वह खतरनाक होते हैं।’
वसीम जाफर ने की पंत की वकालत
वसीम जाफर ने अपने बयान में साफ कहा कि ‘जब पन्त नम्बर पांच पर खेलने के लिए आते हैं तो उनके ऊपर दबाव होता है और छक्के जड़ना भी मुश्किल हो जाता है। पन्त वैसे खिलाड़ी हैं जिनसे भारत को तेज शुरुआत मिल सकती है।’
टी 20 विश्व कप में पंत नहीं मिले मौके
आपको बता दें कि पंत टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कई मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। उनकी जगह दिनेश कार्तिक को मौके दिए गए। फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया, ऐसे में ऋषभ पन्त को ओपन कराने का बेहतर मौका है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज शेड्यूल (india vs new zealand t20 series schedule)
पहला टी 20- 18 नवंबर
दूसरी टी 20- 20 नवंबर
तीसरी टी 20- 22 नवंबर
कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
29 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
31 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
59 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
1 hr agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
4 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines