IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर चढ़ा फीफा का रंग, बारिश के बीच खेला इंडोर फुटबॉल, देखें Video

IND vs NZ 1st T20 Football

IND vs NZ 1st T20 Football

IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश फिलहाल विलेन बनती नजर आ रही हैं और गिली आउटफील्ड के चलते टॉस भी नहीं हो पाया हैं। इसी बीच दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने इंतजार को और भी खास बनाने के लिए इंडोर फुटबॉल और वॉलीबॉल खेला।

दीपक हुड्डा समेत कई खिलाड़ियों ने लिया भाग

आपको बता दें कि न्यूज़ीलैंड के आधिकारिक ब्लैककैप्स ने अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमे खिलाड़ी फुटबॉल को वॉलीबॉल की तरह खेल रहे है और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे है। ब्लैककैप ने कैप्शन भी दिया है उन्होंने लिखे है कि प्लेइंग फुटबॉल वॉलीबॉल हम बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल और दीपक हुडा किनारे खड़े होकर कीवी खिलाड़ियों के खेल को देख रहे है। वीडियो में ये भी देखा गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कुर्सियों के एक साथ रखकर उसे नेट्स के रूप में इस्तेमाल किया और फुटबॉल को कुर्सियों के ऊपर से एक-दूसरे की तरफ उछालने लगे।

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1593475155590008833

IND vs NZ Head to Head in T20: भारत का पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त हासिल हैं। दोनों के बीच अबतक कुल 20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 11 मैच जीते हैं वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। वहीं आंकड़ों में भारतीय टीम का देश से बाहर भी प्रदर्शन अच्छा नजर आता हैं। भारत ने देश से बाहर 6 मैच जीते हैं जो कि बताता है कि टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में भी हराने के काबिल हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1593494558507429888

भारत T20I स्कवॉड

हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड टी20 स्कवॉड

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ