IND vs NZ: 'बतौर कप्तान मेरी पहली हार आएगी'...मैच रद्द होने के बाद ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya said 'My first defeat will come as captain'

Hardik Pandya said 'My first defeat will come as captain'

IND vs NZ: पहला टी 20 मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है। ये दूसरा मौका है जब हार्दिक को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है, वह पहले आयरलैंड सीरीज में इस भूमिका में नजर आ चुके हैं। हार्दिक अब तक 2 मैच अपनी कप्तानी में खेल चुके हैं और दोनों में टीम इंडिया को जीत मिली थी।

विज्ञापन

अपनी कप्तानी में मिली जीत पर बात रखते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा कि बतौर कप्तान मेरी पहली हार आएगी, आप बस चाहेंगे कि वह देर से आए। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम पहला मुकाबला खेलने उतरी थी, लेकिन वेलिंग्टन में तेज बारिश के चलते मुकाबला नहीं हो पाया। अब दूसरा टी-20 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ddsportschannel/status/1593202528489189376?s=20&t=mXy-4dbmpVHE4pq6gjWRNw

विज्ञापन

सभी खिलाड़ी उत्साहित थे- हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि ‘कि सभी खिलाड़ी मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित थे, न्यूजीलैंड एक अच्छा देश है और यहां क्रिकेट खेलने का अपना ही मजा है। लेकिन बारिश के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी तो हम से पहले ही यहां पहुंच गए थे।’

विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज शेड्यूल (india vs new zealand t20 series schedule)

पहला टी 20- 18 नवंबर
दूसरी टी 20- 20 नवंबर
तीसरी टी 20- 22 नवंबर

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ