---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ Playing 11 में बदलाव करेगी टीम इंडिया? राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट

IND vs NED, Team India Playing 11: भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलने उतरेगी। प्लेइंग 11 पर राहुल द्रविड़ ने अपडेट दिया है।

---विज्ञापन---

IND vs NED, Team India Playing 11: भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में अपना आखिरी लीग मैच 12 नवंबर रविवार को खेलने उतरेगी। इसके बाद टीम इंडिया को 15 नवंबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला (संभवत: न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेलना है। सेमीफाइनल मैच से पहले और आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम अपनी नॉकआउट की तैयारियों को आजमाना चाहेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच के बाद टीम को 6-7 दिन का आराम भी मिल गया है।

राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट

ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले मीडिया को संबोधित किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर भी जवाब दिया। लगातार यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। अब हेड कोच ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाया और इशारों-इशारों में इस पर बड़ा अपडेट दे दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, पाकिस्तान बाहर; कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

---विज्ञापन---

Playing 11 में नहीं होगा बदलाव!

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि जिन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में मौका नहीं मिला क्या उन्हें इस मैच में मौका मिलेगा, या फिर सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे? इस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि,’हमारे पास पिछले मैच से इस मैच तक 6 दिन का वक्त था। हम प्रॉपर्ली आराम कर चुके हैं और टीम के खिलाड़ी अच्छी मनोस्थिति में हैं। यह सेमीफाइनल से पहले हमारा आखिरी मैच है। खिलाड़ियों को आराम मिल चुका है। मैं इतना ही कहूंगा।’

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ‘डरावना’ रिकॉर्ड, 12 साल से है जीत का इंतजार

---विज्ञापन---

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव।

---विज्ञापन---

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, विक्रम सिंह, तेजा निदामनुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रिलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रियान क्लाइन, वेस्ले बारेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट।

First published on: Nov 11, 2023 07:56 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola