हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आयरलैंड के खिलाफ इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका, IPL के बाद भी किया है कमाल

IND vs IRE: अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब टी-20 फॉर्मेट पर फोकस कर रही है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम पहली बार इस फॉर्मेट में खेलने उतरने वाली है. ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में चांस मिल सकता है.

विज्ञापन
Pic Credit- screen grab from BCCI X Video

IND vs IRE: टीम इंडिया 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अगले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में नए कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव करना चाहेंगे. जिससे युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 3 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 

वैभव सूर्यवंशी 

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को 26 जून को ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह बनाई थी. जिसके बाद उन्होंने इंडिया ए के लिए फाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके इस फॉर्म का फायदा उठाना चाहेगी. ऐसे में अभिषेक शर्मा को बेंच पर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह पहले टी-20 मैच में सूर्यवंशी को आजमाया जा सकता है. 

सूर्यांश शेडगे

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे का डेब्यू भी लगभग तय नजर आ रहा है. हार्दिक पांड्या की इंजरी के कारण टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला. अब नीतीश कुमार रेड्डी को भी इंजरी हो गई है, जिसके कारण ही उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में मौका मिला. अब शेडगे को मैच फिनिशर के रूप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. शेडगे ने आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण ही उन्हें इंडिया ए की टीम में मौका मिला. वहां पर भी शेडगे ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: LSG छोड़ने के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के कारण ही प्रिंस को टीम इंडिया में मौका मिला है. प्रिंस यादव को हेड कोच गौतम गंभीर ने वनडे टीम में भी मौका दिया था. जहां पर उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट हासिल किया था. अब टी-20 फॉर्मेट में भी प्रिंस को चांस मिल सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा को आराम दिया जा सकता है. ऐसे में प्रिंस यादव को आयरलैंड के खिलाफ आजमाया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत के लिए T20I खेलने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी, इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola