भारत के लिए T20I खेलने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी, इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी?

टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के मामले में वैभव सूर्यवंशी जल्द ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ सकते हैं. आयरलैंड के दौरे पर उनको टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. इससे पहले आइए आपको बताते हैं कि भारत के लिए T20I खेलने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी कौन से हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

टीम इंडिया के लिए आयरलैंड का दौरा बेहद ही खास होने जा रहा है. इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं. इसी के साथ वो भारत के लिए इंटरनेशनल टीम में डेब्यू करने वाले युवा क्रिकेटर बन जाएंगे. उनसे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है लेकिन उन्होंने सबसे पहले वनडे मुकाबला खेला था. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी कौन से हैं आइए आपको बताते हैं. 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए 18 साल 80 दिनों की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. साल 2017 में उन्होंने टीम के लिए डेब्यू किया था और इसके बाद से ही ये रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 60 मैचों में 51 विकेट चटकाए हैं. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी महज 19 साल 120 दिनों की उम्र में साल 2017 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. पंत ने टीम इंडिया के लिए 76 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 1209 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127 का रहा है. 

इशांत शर्मा

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी टीम इंडिया के लिए युवा करियर में ही खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने 19 साल 152 दिनों की उम्र में पहला इंटरनेशनल टी20 मैच खेला था. इशांत ने टीम इंडिया के लिए केवल 14 टी20 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं. 

विज्ञापन

राहुल चहर

राहुल चहर ने टीम इंडिया के लिए 20 साल 2 दिन की उम्र में डेब्यू किया था और वो टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था. 

सुरेश रैना

टी20 के स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर सुरेश रैना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने महज 20 साल 4 दिन की उम्र में टी20 टीम इंडिया में डेब्यू किया था. साल 2006 में वो जोहानिसबर्ग के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने के लिए उतरे थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ