IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. जहां पर हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने का फायदा उठाकर इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 387 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक के बाद भी 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 360 रन ही बना सकी और 27 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने 1-2 से वनडे सीरीज भी हार गई.
इंग्लैंड ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट ने सिर्फ 48 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली. कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 14 रनों की ही पारी खेली. हालांकि अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 13 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए तो वहीं प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे
टीम इंडिया को मिली बड़ी हार
388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को भी शानदार शुरुआत मिली. दिग्गज रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए. जिसमें 17 चौके और 5 छक्के भी शामिल थे. उनका साथ देते हुए कप्तान शुभमन गिल ने भी 77 रनों की शानदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने भी 60 गेंदों में अहम 74 रन बनाए. हालांकि इस तिकड़ी के बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका. जिसके कारण ही टीम इंडिया सिर्फ 360 रन ही बना सकी. इंग्लिश टीम को 27 रनों से इस मुकाबले में जीत मिली. उनके लिए सैम करन ने 4 विकेट अपने नाम किए. इस दौरे पर इंग्लिश टीम ने पहले 0-4 के साथ टी-20 सीरीज जीती. जिसके बाद अब 1-2 से वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: T20 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी हारी टीम इंडिया, बेकार गया रोहित शर्मा का शतक
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines