IND vs ENG Disabled Cricket Team T20 Series: भारत और इंग्लैंड की सीनियर यानी मेन टीमों के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। वहीं उसी बीच भारत और इंग्लैंड की दिव्यांग टीमें टी20 सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज का आयोजन 28 जनवरी से 6 फरवरी तक होगा। इस सीरीज के लिए दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) ने रविवार को भारतीय टीम के कप्तान का ऐलान किया है। इस सीरीज के लिए मुंबई के विक्रांत केनी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। केनी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। इसके मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
आपको बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच यह ऐतिहासिक सीरीज होने वाली है। पहली बार कोई देश की दिव्यांग टीम भारत का दौरा कर रही है। इस सीरीज को डीसीसीआई द्वारा बीसीसीआई की मदद से आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को टीम का ऐलान हुआ जिसमें विक्रांत केनी को कप्तान बनाया गया। वहीं जम्मू-कश्मी के वसीम इकबाल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का 16 सदस्यीय स्क्वॉड चुना गया है।
क्या है टीम इंडिया का पूरा स्क्वॉड?
विक्रांत केनी (कप्तान), वसीम इकबाल (उपकप्तान), स्वप्निल मुंघेल, शनमुगम डी, जाफर अमीन भट्ट, राधिका प्रसाद, रवींद्र सांटे, योगेंद्र बी., लोकेश मारघाड़े, मजीद अह माग्रे, पवन कुमार, मोहम्मद सादिक, दुव्वुरु अखिल रेड्डी, आमिर हसन, सनी, शिव संकर जीएस
भारत और इंग्लैंड की दिव्यांग टीमों के बीच होने वाले यह पांच टी20 मुकाबले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बी ग्राउंड, गुजरात कॉलेज ग्राउंड, रेलवे ग्राउंड और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर खेले जाएंगे। इसका पहला मैच 28 जनवरी को होगा। जबकि 6 फरवरी को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। 6 फरवरी को ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मुकाबले के साथ ही क्लोजिंग सेरेमनी भी होगी। इससे पहले भारतीय टीम ने 14 से 20 जनवरी तक राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले टीम को झटका, अचानक बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कौन बनेगा टेस्ट सीरीज का विनर? सामने आई बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines