IND vs ENG Shreyas Iyer Batting Technique Under questions People Demands Sarfaraz Khan Selection

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की बैटिंग पर उठे सवाल, किसी ने कहा Fraud तो कोई बोला क्यों हुई सेलेक्शन?

Shreyas Iyer Batting Technique Against Short Balls: विशाखापट्टनम टेस्ट के बीच श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठने लगे हैं।

Shreyas Iyer Batting Technique Against Short Balls: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए। पहले दिन यशस्वी जायसवाल 179 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जिसने 40 रन का भी आंकड़ा छुआ हो। श्रेयस अय्यर फिर फ्लॉप हुए और महज 27 रन बनाकर स्पिनर टॉम हार्टले का शिकार बने। अय्यर को स्पिन का अच्छा प्लेयर बताया जाता था लेकिन इस सीरीज में वह स्पिन के खिलाफ ही विकेट गंवा रहे हैं। इसके अलावा उनकी शॉर्ट बॉल के खिलाफ बैटिंग तकनीक पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की पिछली 12 पारियों के आंकड़े

विज्ञापन
shreyas iyer stats last 12 test innings

shreyas iyer stats last 12 test innings

श्रेयस अय्यर की जगह सरफराज को लाने की मांग

वैसे तो यह अब जगजाहिर है कि श्रेयस अय्यर शॉर्ट पिच गेंद के अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। यही कारण है कि विशाखापट्टनम टेस्ट में स्पिनर जो रूट भी अय्यर को बाउंसर फेंकते दिखे। अय्यर की बाउंस के खिलाफ खराब तकनीक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अय्यर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही उनकी जगह सरफराज खान को लाने की मांग भी उठा रहे हैं। अय्यर ने पिछली 12 टेस्ट पारियों में दो डक समेत सिर्फ दो बार 30 का आंकड़ा पार किया है। इस खराब फॉर्म के बाद भी वह टीम का हिस्सा हैं। जबकि सरफराज खान इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 96,55, 4 और 161 रन की पारियां खेलकर आए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/PackedBishh/status/1753314477951611183

फैंस ने जमकर सुनाया

इसके अलावा श्रेयस अय्यर को अपनी तकनीक के लिए फैंस के भी गुस्से का शिकार होना पड़ा। फैंस ने उनको काफी ट्रोल किया। किसी ने उनको फ्रॉड क्रिकेटर कहा तो किसी ने कहा कि क्यों उनकी टेस्ट टीम में सेलेक्शन हुई। कई लोगों ने उन्हें ओवररेटेड बल्लेबाज भी बताया। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका दौरे के बाद यह बात सामने आई थी कि अय्यर को इसलिए बाहर किया गया क्योंकि टीम मैनेजमेंट उनके शॉट सेलेक्शन से खुश नहीं था। उनको रणजी खेलने की सलाह मिली थी। अब फिर जब उनकी वापसी हुई तो वह कुछ खास सुधरे नहीं नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ