Kuldeep Yadav, IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 के अपने छठे मुकाबले में परेशान कर दिया। सभी पांचों मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर गेंदबाज चमके हैं। खासतौर से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह। इसी बीच पेसर्स जहां कहर बरपा रहे थे वहीं कुलदीप यादव ने अपनी मैजिक बॉल से महफिल लूट ली। कुलदीप की इस गेंद ने सालों पहले दिवंगत दिग्गज शेन वॉर्न की मैजिक बॉल की याद दिला दी। उनकी इस बॉल के आगे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर चारों खाने चित हो गए।
कुलदीप 2.0 का कमाल
कुलदीप यादव की इस मैजिक बॉल का वीडियो आईसीसी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वैसे तो इस पूरे टूर्नामेंट में कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी चर्चा में रही। लेकिन यह बॉल उनकी टूर्नामेंट की बेस्ट बॉल और वन ऑफ द बेस्ट विकेट भी रहा। कुलदीप ने लगातार पिछले कुछ दिनों से शानदार प्रदर्शन किया है। वापसी के बाद से वह काफी चमक बिखेर रहे हैं। उनके इस वर्जन को कुलदीप 2.0 भी कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- IND vs ENG: मोहम्मद शमी ने निकाली अंग्रेजों की दम; स्टोक्स-बेयरस्टो को पहले छकाया, फिर डंडा उड़ाया; Watch Video
कुलदीप का वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन
कुलदीप यादव की बात करें तो वह अभी तक कुल 9 विकेट इस टूर्नामेंट में ले चुके हैं। सबसे ज्यादा 13 विकेट भारत के लिए बुमराह ने झटके हैं फिर कुलदीप इस लिस्ट में मौजूद हैं। मोहम्मद शमी जिनका सिर्फ यह दूसरा मैच है अभी तक 8 विकेट ले चुके हैं। दूसरे मैच में उनकी गेंदबाजी जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ शमी ने स्टोक्स, बेयरस्टो और मोई अली को पवेलियन भेजा।
यह भी पढ़ें:- IND vs ENG: सोशल मीडिया पर मचा घमासान, Bharat Army ने दिया इंग्लैंड की Barmy Army को मुंहतोड़ जवाब
भारतीय टीम इससे पहले पांच मुकाबले जीत चुकी थी। यह छठा मैच है। अभी तक हर मैच में भारत ने बाद में बल्लेबाजी की थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ टीम ने 229 रन बनाए। लेकिन गेंदबाजों ने एक बार फिर भारतीय टीम को बचाया और विरोधियों को छकाया।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
15 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
51 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने किया कमबैक, अय्यर-राहुल ने संभाली पारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines