IND vs ENG: मोहम्मद शमी ने निकाला अंग्रेजों का दम; स्टोक्स-बेयरस्टो को पहले छकाया, फिर डंडा उड़ाया; Watch Video

Mohammad Shami, IND vs ENG: शमी ने इंग्लैंडे के खिलाफ भी घातक गेंदबाजी से शुरुआत की। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

IND vs ENG Mohammad Shami Clean Bowled Ben Stokes Jonny Bairstow Watch Video World Cup 2023

IND vs ENG Mohammad Shami (Image Credit- Twitter)

Mohammad Shami, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए टीम इंडिया 229 रन बना पाई। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी लग रही थी लेकिन भारतीय पेस बैट्री की खतरनाक जोड़ी ने अंग्रेजों को परेशान कर दिया। पहले जसप्रीत बुमराह ने बैक टू बैक दो विकेट लिए और डेविड मलान व जो रूट को पवेलियन भेजा। उसके बाद मोहम्मद शमी ने आते ही खतरनाक गेंदबाजी की और बैक टू बैक बेन स्टोक्स व जॉनी बेयरस्टो को छकाकर उनके डंडे उड़ा दिए।

विज्ञापन

शमी ने स्टोक्स-बेयरस्टो को छकाया

इस मुकाबले में शमी ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ओवर से ही बेन स्टोक्स को रन नहीं बनाने दिए। स्टोक्स अंत तक 9 गेंदें खेलकर खाता नहीं खोल पाए। फिर 10वीं गेंद पर शमी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। फिर अगले ओवर की पहली गेंद पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो का भी डंडा उड़ा दिया। बेयरस्टो ने 23 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए। शमी की यह दोनों गेंदें काफी शानदार थी और इसका वीडियो आईसीसी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शमी का सेलिब्रेशन भी बेयरस्टो के विकेट के बाद शानदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त

मोहम्मद सिराज ने शुरुआत में कुछ महंगे ओवर डाले लेकिन जसप्रीत बुमराह शुरू से ही कसी गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन सिराज के कारण इंग्लैंड ने तेजी से 30 रन बना लिए। फिर उसके बाद बुमराह ने पहले डेविड मलान को 16 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद उन्होंने जो रूट को पहली गेंद पर ही गोल्डन डक पर LBW आउट कर दिया। इस तरह भारतीय गेंदबाजी हावी हो गए। फिर शमी ने भी अपनी कसी गेंदबाजी से इंग्लैंड को छकाया। बैक टू बैक स्टोक्स और बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया।

विज्ञापन

भारत ने बनाए 229 रन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में टॉस हारे और टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारत के लिए शुरुआती बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए। सिवाय रोहित शर्मा के जिन्होंने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा अंत में सूर्यकुमार यादव ने 49 रन बनाकर टीम को 229 के स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ