IND vs ENG: सोशल मीडिया पर मचा घमासान, Bharat Army ने दिया इंग्लैंड की Barmy Army को मुंहतोड़ जवाब

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड मैच को लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही बवाल मचा हुआ है। द भारत आर्मी और इंग्लैंड बार्मी आर्मी के बीच घमासान मचा हुआ है।

IND vs ENG The Bharat Army and England Barmy Army clash on social media

Image Credit- Twitter, The Bharat Army

IND vs ENG ODI World Cup 2023: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्व कप का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली डक पर आउट हो गए। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और बेन स्टोक्स के भी शून्य पर आउट हो गए, इसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही मजे लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर द भारत आर्मी ने इंग्लैंड बार्मी आर्मी के जमकर मजे लिए हैं। फैंस भी इससे खूब रोमांचित हो रहे हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के बार्मी आर्मी के लिए मजे

बता दें कि कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद इंग्लैंड के सोशल मीडिया फैन ग्रुप इंग्लैंड की बार्मी सेना ने डक के सिर पर विराट कोहली के सिर का फोटो लगाकर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कोहली का मजाक बनाया था। इंग्लैंड के फैंस ने कोहली के साथ डक के फोटो पर विराट के जमकर मजे लिए थे। अब भारत ने भी जो रूट के मजे लिए हैं।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने स्टोक्स को मारा बोल्ड

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य रखा। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड को यह मुकाबला अपने नाम करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने भी कमाल कर दिखाया और भारत को भी जश्न मनाने का मौका दिया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोहली के डक आउट का बदला लेते हुए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को पहले ही गेंद पर आउट कर दिया है। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी बेन स्टोक्स को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया है। इसके बाद भारत के सोशल मीडिया फैन ग्रुप द भारत आर्मी ने भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के जमकर मजे लिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत आर्मी ने इंग्लैंड को किया ट्रोल 

द भारत आर्मी ने भी जो रूट के सिर का फोटो डक के सिर पर लगाकर फोटो पोस्ट किया। इसके बाद फैन ग्रुप ने बेन स्टोक्स के सिर का फोटो भी डक के सिर पर लगाकर फोटो पोस्ट किया। इस पर भारत के फैंस इंग्लैंड से जमकर मजे ले रहे हैं। द भारत आर्मी ने इंग्लैंड बार्मी सेना के पोस्ट का जवाब पोस्ट से दिया और जमकर मजे लिए। इस पर फैंस कमाल-कमाल के कमेंट्स कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ