IND vs ENG: गौतम गंभीर- पिच क्यूरेटर विवाद पर भड़के इरफान पठान, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी खोटी 

IND vs ENG: मुकाबले के एक दिन पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान की गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के विवाद में एंट्री हुई है। खुल कर बोलने के लिए फेमस इरफान ने सोशल मीडिया पर इन्हें खरी खोटी सुनाई है।

Irfan Pathan

Irfan Pathan

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। मैच से पहले गौतम गंभीर और ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच तीखी बहस हो गई थी। बाद में इस बहस ने बड़े विवाद का रूप ले लिया है। जहां पर सभी दिग्गज इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुकाबले के एक दिन पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान की इस विवाद में एंट्री हुई है। खुल कर बोलने के लिए फेमस इरफान ने सोशल मीडिया पर इन्हें खरी खोटी सुनाई है। 

विज्ञापन

इरफान पठान को आया गुस्सा 

ओवल के मैदान पर पहले ब्रैंडन मैकुलम पिच देखने गए, जिसके बाद गौतम गंभीर पहुंचे। हालांकि वहां के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस ने कहा उन्हें पिच दूर से ही देखने को कहा। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गौतम गंभीर के पक्ष में उसके बाद से ही कई दिग्गज उतर आए हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस बारे में सोशल मीडिया पर बोलते हुए ‘क्या एक अंग्रेज पिच पर जाकर उसे देख सकता है और एक भारतीय नहीं। क्या हम अब भी कोलिनियम युग में जी रहे हैं और फंसे हुए हैं।’ पठान ली फोर्टिस के रवैये से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन

गौतम गंभीर को आया था गुस्सा 

पिच देखने के बाद गंभीर ने उन्हें कुछ नहीं बोला। हालांकि उसके बाद जब भारतीय स्पोर्ट स्टाफ का एक सदस्य आइसपैक मैदान पर लाने लगा तो ली फोर्टिस भड़क गए। जिसके बाद तो गंभीर ने भी उन्हें सुना दिया। अपने साथी का अपमान गंभीर से नहीं सहा गया। फोर्टिस को गंभीर ने उंगली उठाते हुए कहा, ‘तुम नहीं बताओगे हमें क्या करना है, तुम सिर्फ एक मैदानकर्मी हो और उससे ज्यादा कुछ नहीं।’ गंभीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला बहुत बड़ा हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ