हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार, इंग्लैंड के खिलाफ भी फेल हुए गेंदबाज 

IND vs ENG: हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया पहले पाकिस्तान के खिलाफ हारी. उसके बाद यूएई के खिलाफ भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है. जिससे टीम का सफर लगभग खत्म हो गया है.

विज्ञापन
हांगकांग सिक्सेस 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ भी हारी टीम इंडिया (Pic Credit- Cricket Hong Kong China)

IND vs ENG: हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से हुआ. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर इंग्लैंड की टीम ने 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए हैं. जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर 121 रन ही बना सकी और 3 रनों से मुकाबला हार गई. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अंत तक लड़ाई की, लेकिन उसके बाद भी लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. 

इंग्लैंड ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को धमाकेदार शुरुआत मिली. मार्टिन एंडरसन ने सिर्फ 13 गेंदों में ही 51 रन बना दिए. 392.31 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए एंडरसन ने 3 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉन सिंपसन ने 7 रन जोड़े. एड बर्नार्ड ने भी 14 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली. 250 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए एड बर्नार्ड ने 4 लंबे-लंबे छक्के जड़े. ल्यूक हॉलमैन ने भी 6 गेंदों में 13 रन बनाए. 

जिसके कारण ही इंग्लैंड की टीम ने 6 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 124 रन बनाने में सफल रही. टीम इंडिया के लिए राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा ने 1-1 विकेट हासिल किया. इस दौरान कुलवंत खेजरोलिया ने 2 ओवरों में 37 रन लुटा दिए. वहीं राहुल तेवतिया ने भी 20 रन लुटा दिए. भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बहुत ही ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही पहली पारी में ही टीम इंडिया बहुत ज्यादा पीछे हो गई थी. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार  

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. नीतीश राणा सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सलामी बल्लेबाज शशांक सिंह ने 9 गेंदों में 29 रन बनाए. जिसमें शशांक सिंह ने 322.22 की औसत से कुल 4 छक्के जड़े थे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली. 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 चौके और 7 छक्के जड़े हैं. राहुल तेवतिया अपना खाता नहीं खोल सके. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री

विज्ञापन

कप्तान क्रुणाल पांड्या ने अंत में 7 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए. जिसके बाद भी टीम इंडिया 6 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया को मुकाबले में 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह इंग्लैंड के लिए नाथन गिलक्रिस्ट ने 2 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. जैक कार्सन ने इस दौरान 1 विकेट हासिल किया. इंग्लैंड ने कमाल का प्रदर्शन किया. 

ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: कप्तान ध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola