IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शुरू की प्रैक्टिस, नेट्स में लगाया जबरदस्त शॉट, देखें VIDEO

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. वहीं, सीरीज की शुरुआत से पहले गिल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

Shubman Gill

Shubman Gill

India vs England, Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमें 3 वनडे मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी. 14 जुलाई से शुरू होने वाले इस वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. टी20 सीरीज के बीच ही गिल नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए. उनकी बैटिंग प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जबरदस्त शॉट लगाते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए शुभमन गिल ने शुरू की प्रैक्टिस

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल के कंधों पर टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी होगी, जहां उनके नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी. ऐसे में सीरीज के शुरू होने से पहले गिल ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गिल बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. वीडियो में गिल एक जबरदस्त शॉट लगाते दिख रहे हैं. उनकी फुटवर्क और टाइमिंग देखकर साफ लग रहा है कि वह इंग्लैंड की परिस्थितियों में रन बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ गिल का शानदार वनडे रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 वनडे मैचों में कुल 268 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 67 और स्ट्राइक रेट लगभग 101.9 का रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1 शतक और दो अर्धशतक भी जड़ा है, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 112 रन रहा है. ऐसे में गिल एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

14 जुलाई से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. सीरीजा का पहला मैच एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में शाम 5:30 बजे शुरू होगा. वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.

विज्ञापन
मैचतारीखमैदानभारतीय समय (IST)
पहला वनडे14 जुलाईएजबेस्टनदोपहर 3:30 बजे
दूसरा वनडे16 जुलाईसोफिया गार्डन्सशाम 5:30 बजे
तीसरा वनडे19 जुलाईलॉर्ड्सदोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में जल्द होने वाली है जूनियर शोएब अख्तर की एंट्री! सिलेक्टर ने कर दिया PCB के प्लान का खुलासा

IND vs ENG ODI: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

इंग्लैंड: हैरी ब्रुक (कप्तान), बेन डकेट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, जोस बटलर, सैम करन, जो रूट, गस एटकिंसन, लियाम डॉसन, जोश टंग, टॉम बैंटन, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ