IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में 404 रन पर सिमट गई है। अब बांग्लादेश पहली पारी में बैटिंग करने आई है। बांग्लादेश को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग चुके हैं। बांग्लादेश के ओपनर शांन्तो को मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया। वहीं उमेश यादव ने दूसरा झटका देते हुए यासिर अली 4 रनों के स्कोर पर बोल्ड किया।
आग उगलती गेंद पर चारों खाने चित हुए यासिर अली
तेज गेंदबाज उमेश यादव टीम इंडिया की तरफ से चौथा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने यासिर अली का शिकार किया। गेंद पड़कर ऑफ स्टंप पर थोड़ा उछली और बल्ले से टकराकर लेग स्टंप को उखाड़ ले गई। यह देखकर बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया है। इसक विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, देखिए…
https://twitter.com/AdnanAn71861809/status/1603296211494060033?s=20&t=QgojkaTzf6sqg3JqAwVfvQ
दरअसल, भारत ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरे दिन अश्विन और कुलदीप यादव ने बल्ले से तबाही मचाई और टीम इंडिया को 404 रनों तक पहुंचा दिया।
अश्विन- कुलदीप यादव ने बल्ले से दिया शानदार योगदान
दूसरे दिन स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े। इससे पहले श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए थे।
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test Day 2: टीम इंडिया ने बनाए 404, अश्विन-कुलदीप यादव ने बल्ले से मचा दिया गदर
इन गेंदबाजों ने चटकाए 4-4 विकेट
पहली पारी में बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक समान 4-4 विकेट लिए। वहीं इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।
विराट और राहुल फ्लॉप हुए
पहले दिन टीम इंडिया के लिए श्रेयस और पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की पार्टरनरशिप की थी, जिसकी बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंच पाया था। हालांकि इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया और वह महज 1 रन बना सके. वहीं केएल राहुल (22), शुभमन गिल (20) और ऋषभ पंत (46) कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे पाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
11 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
12 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines