---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, तीन खिलाड़ी अंतिम वनडे से हुए बाहर

नई दिल्ली: टीम इंडिया भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी है। तीसरा और फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस बीच टीम इंडिया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी है। तीसरा और फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। कप्तान रोहित शर्मा समेत तीन खिलाड़ी अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन अंतिम वनडे नहीं खेल पाएंगे।

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘वो पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए?’ हार के बाद सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा से पूछा सवाल

---विज्ञापन---

टेस्ट सीरीज के बारे में अभी कहना जल्दबाजी

कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों के बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में नहीं खेलने की पुष्टि की। द्रविड़ ने कहा कि रोहित तीसरा एकदिवसीय मैच नहीं खेल पाएंगे और विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए मुंबई जाएंगे।
टेस्ट सीरीज में उनके खेलने पर फैसला उसके बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा- “रोहित निश्चित रूप से अगला गेम मिस करेंगे, वापस बॉम्बे के लिए उड़ान भरेंगे। एक विशेषज्ञ से सलाह लेंगे और देखेंगे कि यह कैसा है और वह टेस्ट मैचों के लिए वापस आ सकते हैं या नहीं, मुझे यकीन नहीं है। यह कहना जल्दबाजी होगी।”

और पढ़िए IND vs BAN: घायल रोहित शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही…कूट डाले 5 खतरनाक छक्के, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

तीनों अगला मैच नहीं खेल पाएंगे

दीपक चाहर ने दूसरे एकदिवसीय मैच में केवल तीन ओवर फेंके थे, उन्हें भी अंतिम एकदिवसीय मैच से बाहर कर दिया गया है। कुलदीप सेन भी बुधवार के मैच में चूक गए थे। द्रविड़ ने खेल के बाद कहा, “वे तीनों निश्चित रूप से अगला मैच नहीं खेलेंगे।” बांग्लादेश की बल्लेबाजी पारी के दौरान कैच लेने के प्रयास में कप्तान की अंगुली में चोट लग गई थी। गेंद उनके अंगूठे पर लगी और वह जाते हुए खून से लथपथ दिखे।

---विज्ञापन---

और पढ़िएIND vs BAN: ‘मेरा अंगूठा..’, रोहित शर्मा ने मैच के बाद चोट पर किया बड़ा खुलासा

नौवें नंबर पर उतरे रोहित शर्मा 

बीसीसीआई की मेडिकल टीम के आकलन के बाद बीसीसीआई ने बाद में पुष्टि की कि वह स्कैन के लिए गए थे। हालांकि रन चेज में भारत की मुश्किलें बढ़ने के साथ रोहित नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने केवल 28 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर भारत को जीत की कगार पर पहुंचा दिया। उन्होंने दो गेंदों पर 12 रनों की जरूरत के साथ एक छक्का लगाया, लेकिन अंतिम गेंद पर केवल एक रन ही बना सके।

---विज्ञापन---

रोहित की पारी अभूतपूर्व

द्रविड़ ने रोहित की पारी के बारे में कहा, “यह अभूतपूर्व था।” “मुझे लगता है कि यह उसके लिए साहस के उस स्तर को दिखाने के लिए है। उसके हाथ में टांके लगे थे। यह कप्तान द्वारा एक अभूतपूर्व पारी थी। रोहित ने मैच के बाद बताया कि उनका अंगूठा ठीक है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 07, 2022 11:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola