IND vs BAN: 'वो पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए?' हार के बाद सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा से पूछा सवाल

IND vs BAN Rohit Sharma Sunil Gavaskar

IND vs BAN Rohit Sharma Sunil Gavaskar

IND vs BAN: टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि चोटिल होने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी कर उम्मीदें जगाईं, लेकिन उनकी पारी बेकार गई क्योंकि वे टीम को आखिरी बॉल पर छक्का मार जीत नहीं दिला सके। रोहित की इस जुझारु पारी के बाद जहां एकतरफ हर कोई उन्हें सलाम ठोक रहा है वहीं दूसरी तरफ सुनील गावस्कर उनसे नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए ?

सुनील गावस्कर ने एक चर्चा के दौरान सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, ‘रोहित शर्मा की क्वॉलिटी और क्लास के बारे में हर कोई जानता है। चूंकि भारत इतने करीब आ गया तो सवाल यह है कि वह पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए? अगर वह नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने जा रहे हैं तो उन्हें नंबर 7 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। ऐसा मुझे लगता है कि वह वह क्या कर सकते थे। अक्षर पटेल उनके होने से थोड़ा अलग खेल सकते थे।’

फील्डिंग के दौरान लगी चोट

रोहित को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। इसके बाद वे कराहते हुए देखे गए। भारतीय कप्तान को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह रजत पाटीदार ने ली।

विज्ञापन

28 गेंदों में जड़े 5 छक्के और 3 चौके

28 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 51 रन जड़ने के बावजूद रोहित लास्ट बॉल पर चूक गए। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज भी गंवा बैठी है। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हार के कारण बताते हुए अपनी इंजरी पर भी अपडेट दिया। रोहित ने कहा- ईमानदारी से अंगूठा बहुत सही नहीं है। अंगुली में कुछ डिसलोकेशन (हड्डी हिली हुई) है, लेकिन फ्रैक्चर नहीं है। यही वजह है कि मैं मैदान पर आकर बल्लेबाजी कर सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ