IND vs BAN: 'अगर भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो..' ट्विटर छा गए Ravichandaran Ashwin, ट्रोल को ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

Ravichandran Ashwin IND vs BAN

Ravichandran Ashwin IND vs BAN

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जिताकर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एक बेहतरीन ऑलराउंडर क्यों हैं। अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मुश्किल समय में मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 4 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 42 रन जड़कर टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

विज्ञापन

बांग्लादेशी फैन ने मोमिनुल हक को अवॉर्ड देने की करी मांग

अश्विन द्नारा शेयर की गई इस तस्वीर पर एक बांग्लादेशी फैन ने कुछ ऐसा कमेंट किया जिसपर अश्विन का रिएक्शन भी आया। दरअसल, एक फैन ने कमेंट करते हुए अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश की, शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपको प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मोमिनुल हक को देना चाहिए था, जिसने उस कैच को गिरा दिया, वरना भारतीय टीम 89 रन पर आउट हो जाती।’

विज्ञापन

अश्विन ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

इस ट्रोल को जवाब देते हुए अश्विन ने कहा कि मुझे लगा था कि मैं तुम्हें ब्लॉक कर चुका हूं, माफी चाहूंगा वो दूसरा है उसका नाम क्या है? हां डेनियल अलेक्जेंडर। कल्पना करो कि अगर भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो तुम दोनों क्या ही करते।’

विज्ञापन

विज्ञापन

बिना लड़ाई के हारना पसंद नहीं- अश्विन

वहीं मैच के बाद अश्विन ने कहा कि- “मैं बिना लड़ाई के हारना पसंद नहीं करता। मैंने 8 साल की उम्र से हमेशा खुद को कठिन परिस्थितियों में रखा है। इसलिए मैं हर दिन कोशिश करता हूं और लड़ता हूं। मैं अपनी टीम के हर सदस्य की तरह हारना पसंद नहीं करता।” ये दो मौके हैं जहां मैं सही जगह काम आया।” “ऐसा करके बहुत खुशी हुई।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ