IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश बैक फुट पर दिख रही है। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के लिए स्पिनर अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इस दौरान उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकर रहीम को एक शानदार गेंद पर बोल्ड मारा और ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।
अक्षर ने उखाड़ा मुश्फिकर रहीम का स्टंप
दरअसल, टीम इंडिया के लिए चौथे दिन 88वां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने मुश्फिकर रहीम को गच्चा दे दिया। गेंद गिरकर टर्न हुई और ऑफ स्टंप ले उड़ी। यह देखकर बल्लेबाज भी हैरान रह गया। आउट होने के बाद रहीम बेहद निराश भी दिखे।
और पढ़िए – AUS vs SA: Nortje ने रफ्तार से दिया चकमा… खड़े रह गए Steven Smith, गेंद उड़ा ले गई गिल्लियां
भारत बनाम बांग्लादेश स्कोरकार्ड
दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का चौथा दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। बांग्लादेश 513 रन के टारगेट को चेज रही है। अब तक मेजबान टीम ने 6 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। शाकिब अल हसन 39 रन पर नाबाद हैं। बांग्लादेश को खबर खिले जाने तक जीत के लिए 242 रनों की दरकार है।
और पढ़िए – T20 World Cup for Blind: भारत ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीता, तीसरी बार खिताब जीतकर रचा इतिहास
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
41 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines