T20 World Cup for Blind: भारत ने 17 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नेत्रहीन टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में बांग्लादेश को 120 रन से हराया। भारत ने टी20 विश्व कप चैंपियन का ताज अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277/2 का स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश 157/3 का ही स्कोर बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया क्योंकि उन्होंने 2012 और 2017 के बाद तीसरी बार खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट का फाइनल 17 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की टीम थी। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज सुनील रमेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों पर 136 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके अलावा कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने भी शतकीय पारी खेली। 50 गेंदों पर 100 रन पूरे किए, जिसमें 18 चौके शामिल रहे।

जवाब में बांग्लादेश टीम 157 रन ही बना सकी। सलमान ने 66 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाया। भारत के ये तीसरा वर्ल्ड कप खिताब है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ