---विज्ञापन---

IND vs BAN: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लिटन दास ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में ठोक डाले इतने रन

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत एडिलेड ओवल में बुधवार को भारत-बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। हालांकि इस मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन लिटन दास की तूफानी बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। उन्होंने आते ही तूफानी बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ चौके-छक्के […]

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत एडिलेड ओवल में बुधवार को भारत-बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। हालांकि इस मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन लिटन दास की तूफानी बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया।

उन्होंने आते ही तूफानी बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ चौके-छक्के ठोक डाले। इसके साथ ही लिटन दास ने इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन दास एक कैलेंडर वर्ष में बांग्लादेश के प्रमुख रन-स्कोरर बन गए हैं। इस साल 2022 में लिटन ने 36 मैचों में 42.32 की औसत से 1693 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs BAN: जीत के करीब आकर…लिटन दास ने बांग्लादेश की हार के बाद दिया ये बयान

मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड तोड़ा

लिटन दास ने मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में 43 मैचों में दो शतक और नौ अर्धशतक के साथ 1657 रन बनाए थे। लिटन ने भारत के खिलाफ 27 गेंदों 7 चौके और 3 छक्के ठोक 222 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 60 रन ठोके। उन्होंने अपना अर्धशतक महज 21 गेंदों में कूटा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

उन्होंने पहले 6 ओवर में 24 गेंदों में 56 रन ठोक डाले थे। हालांकि वह मैच दोबारा शुरू होने के बाद ज्यादा देर नहीं टिक सके और रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें केएल राहुल की डायरेक्ट थ्रो ने रनआउट किया। किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने एक कैलेंडर वर्ष में लिटन से अधिक अर्धशतक नहीं बनाए हैं। अब उनका सामना इसी मैदान पर 6 नवंबर को पाकिस्तान से होगा।

अभी पढ़ें IPL 2023: पंजाब किंग्स ने बदला कप्तान, मयंक अग्रवाल को हटाकर इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

भारत की शानदार बल्लेबाजी 

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। कप्तान रोहित शर्मा 8 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने तूफान मचाया। केएल राहुल ने 32 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के ठोक शानदार फिफ्टी ठोकी। उन्होंने कुल 50 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का ठोक नाबाद 64 रन जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 4 चौके जमाकर 30 रन ठोके। रविचंद्रन अश्विन ने 6 गेंदों में 13 रनों का योगदान दिया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 02, 2022 11:17 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola