IND vs BAN: पाकिस्तान के बाद अब अभिषेक ने बांग्लादेश की बनाई रेल, जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

IND vs BAN, Asia Cup 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच मैच चल रहा है. अभिषेक शर्मा ने इसी बीच धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तगड़ा प्रदर्शन किया था और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया. शर्मा ने मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया और अपनी तूफानी पारी से भारतीय फैंस का दिल जीता.

Abhishek Sharma Half Century

अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

Abhishek Sharma Half Century: एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच आज मैच हो रहा है. सुपर 4 स्टेज में दोनों की भिड़ंत हो रही है और उनके लिए ये मैच अहम है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत अच्छी रही. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली. शर्मा ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और अब उन्होंने बांग्लादेश की भी रेल बना दी. उन्होंने एक और अर्धशतक लगाया.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी

अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ थोड़ी धीमी शुरुआत की. गेंद उनके बल्ले पर सही तरह से नहीं आ रही थी. हालांकि, जब उन्होंने शॉट लगाया और उन्हें आत्मविश्वास आया, तो उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल हो गया. उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. शर्मा ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया. बता दें कि शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंदों में कुल 75 रन बनाए और रनआउट हो गए. इसी बीच उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की हार में भी चमका 18 साल का ये बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

शुभमन गिल अच्छी शुरुआत के बाद आउट

शुभमन गिल के लिए बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआत अच्छी रही. उन्होंने तेज गति से रन बनाए और 2 चौके एवं 1 छक्का जड़ा. वो बेहद अच्छे टच में नजर आ रहे थे लेकिन रिशाद हुसैन की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में गिल अपना कैच तंजीम हसन साकिब को थमा बैठे. 19 गेंदों में 29 रन की इस पारी का अंत हो गया. शुभमन गिल भले ही आउट हो गए लेकिन उन्होंने टीम को अच्छी तरह से स्थिरता प्रदान की.

विज्ञापन

शिवम दुबे नहीं उठा पाए मौके का फायदा

शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा, संजू सैमसन या सूर्यकुमार यादव नहीं, बल्कि शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए. उन्हें प्रमोट किया गया और लगा था कि वो कुछ प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे. हालांकि, वो मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. गिल की तरह ही उनका विकेट भी रिशाद हुसैन ने ही झटका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ