IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-0 से जीत ली। दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा और एक समय लग रहा था कि भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को हार से बचा लिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया को कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा बधाई दी जा रही है। इसी कड़ी में वीरेंद्र सहवाग ने एक मजेदार फोटो शेयर करके अश्विन को सराहा है। जिसपर फैंस को मजा आ गया।
वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया मजेदार फोटो
बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में अश्विन को साइंस लैब में दिखाया गया है। सहवाग ने कैप्शन लिखा, ‘ साइंटिस्ट ने कर दिखाया। कैसे भी यह मिल गई। अश्विन ने शानदार पारी खेली और श्रेयस अय्यर के साथ बेहतरीन साझेदारी की।’ बता दें कि श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। इसमें अश्विन ने विनिंग शॉट खेला। इस ट्वीट पर लोग मजेदार रियेक्शन दे रहे हैं।
और पढ़िए – KL Rahul होंगे टीम से बाहर! टी20 में हार्दिक पंड्या संभालेंगे कमान
https://twitter.com/Jokeresque_/status/1606881743939997696
मैच का लेखा जोखा
इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप भी कर दिया।
और पढ़िए – WTC 2023: BAN को क्लीन स्वीप करने के बाद Team India को जबरदस्त फायदा, जानें कौन है टॉप पर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
48 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
54 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines