नई दिल्ली: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली है। इस सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टेंडिंग्स में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रविवार को दूसरे मैच में जीत के बाद टीम इंडिया समेत दिग्गज खिलाड़ी गदगद नजर आए। भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक नजारा ऐसा दिखा, जिसने दिल जीतने का काम किया। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 12 साल बाद वापसी करने वाले जयदेव उनादकट का हौसला बढ़ाते हुए जीत की ट्रॉफी दिला दी।
ऋषभ पंत ने बढ़ाया उनादकट का हौसला
हुआ यूं कि कप्तान केएल राहुल टीम के खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने जाते ही ट्रॉफी सौरभ कुमार को सौंप दी, लेकिन इसी दौरान पंत ने देखा कि सीनियर प्लेयर जयदेव उनादकट सबसे कोने में खड़े हुए हैं। वे उनादकट के पास दौड़ते हुए गए और उन्हें हाथ पकड़कर धक्का देते हुए बीचों-बीच भेज दिया। उनादकट सौरभ कुमार के पास पहुंच गए। इसके बाद पंत खुद दौड़कर बाएं हाथ के कोने में पहुंच गए। सौरभ कुमार के ट्रॉफी उठाने के बाद उन्होंने उनादकट को ट्रॉफी सौंप दी। इसके बाद पूरी टीम ने हुर्रे कहते हुए इस मोमेंट को सेलिब्रेट किया। इस दौरान विराट कोहली भी मजाकिया मूड में नजर आए। पंत का ये जेश्चर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि एक अच्छी टीम होने का यही संकेत होता है कि हर टीम को बराबर सम्मान मिले।
https://twitter.com/17hbahsiR/status/1606928937694949379
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: कोहली से पहले अक्षर को क्यों भेजा? पुजारा ने बताई बड़ी वजह
पुजारा रहे उप-कप्तान
हालांकि इस सीरीज में ऋषभ पंत को डिमोट कर चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया। पुजारा मैन ऑफ द सीरीज भी रहे। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रन जड़े। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के ठोके। भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट 3 विकेट से जीता। श्रेयस अय्यर ने 29 और रविचंद्रन अश्विन ने 42 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर बनते ही शाहिद अफरीदी ने दिखाए तेवर, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा ये सीनियर प्लेयर!
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: ‘अफसोस नहीं…’, कुलदीप यादव को बाहर करने पर केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
7 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines