IND vs BAN: ऋषभ पंत ने फोटो सेशन में जीत लिया दिल, जयदेव उनादकट को दिला दी ट्रॉफी, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs BAN Rishabh Pant Jaydev Unadkat
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs BAN Rishabh Pant Jaydev Unadkat
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली है। इस सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टेंडिंग्स में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रविवार को दूसरे मैच में जीत के बाद टीम इंडिया समेत दिग्गज खिलाड़ी गदगद नजर आए। भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक नजारा ऐसा दिखा, जिसने दिल जीतने का काम किया। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 12 साल बाद वापसी करने वाले जयदेव उनादकट का हौसला बढ़ाते हुए जीत की ट्रॉफी दिला दी।
हुआ यूं कि कप्तान केएल राहुल टीम के खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने जाते ही ट्रॉफी सौरभ कुमार को सौंप दी, लेकिन इसी दौरान पंत ने देखा कि सीनियर प्लेयर जयदेव उनादकट सबसे कोने में खड़े हुए हैं। वे उनादकट के पास दौड़ते हुए गए और उन्हें हाथ पकड़कर धक्का देते हुए बीचों-बीच भेज दिया। उनादकट सौरभ कुमार के पास पहुंच गए। इसके बाद पंत खुद दौड़कर बाएं हाथ के कोने में पहुंच गए। सौरभ कुमार के ट्रॉफी उठाने के बाद उन्होंने उनादकट को ट्रॉफी सौंप दी। इसके बाद पूरी टीम ने हुर्रे कहते हुए इस मोमेंट को सेलिब्रेट किया। इस दौरान विराट कोहली भी मजाकिया मूड में नजर आए। पंत का ये जेश्चर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि एक अच्छी टीम होने का यही संकेत होता है कि हर टीम को बराबर सम्मान मिले।
https://twitter.com/17hbahsiR/status/1606928937694949379
𝙒𝙄𝙉𝙉𝙀𝙍𝙎 👏👏#TeamIndia | #BANvIND pic.twitter.com/NFte0lKgbg
— BCCI (@BCCI) December 25, 2022
हालांकि इस सीरीज में ऋषभ पंत को डिमोट कर चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया। पुजारा मैन ऑफ द सीरीज भी रहे। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रन जड़े। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के ठोके। भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट 3 विकेट से जीता। श्रेयस अय्यर ने 29 और रविचंद्रन अश्विन ने 42 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: