हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs BAN 2nd Test: राहुल-गिल करेंगे ओपनिंग...कोहली पर सबकी नजरें, जानें संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test live score India Playing XI

India Playing XI 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच 22 दिसंबर यानी गुरुवार सो दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। यह मुकाबला ढाका में खेला जाना है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद भारत (IND v BAN) यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं बांग्लादेश के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी।

शुभमन गिल-केएल राहुल करेंगे कप्तानी

टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंगूठे की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में शुभमन गिल बतौर ओपनर खेलते हुए दिखेंगे। उनके साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे।

और पढ़िए – आईपीएल में किस टीम से खेलेंगे Ben Stokes और Sam Curran, दिग्गज कमेंटेटर ने कर दी भविष्यवाणी

केएल राहुल और विराट का बल्ला खामोश

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला खामोश नजर आया है। हालांकि रन बनाने वालों में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं। इसके अलावा टीम के लिए निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने बढ़िया बल्लेबाजी की है।

कुलदीप-अक्षर दोनों को मिल सकता है मौका

दूसरा टेस्ट मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है, जहां बाएं हाथ के स्पिनर को मदद मिल सकती है। इसी को ध्यान मेंकप्तान-कोच की जोड़ी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव दोनों को एक बार फिर साथ खिला सकती है,

और पढ़िए – Ranji में चमका दिल्ली का ओपनर..ताबड़तोड़ अंदाज में ठोक डाले 252 रन, 34 चौके 2 छक्के कूटे

सौरभ कुमार को जगह मिलना मुश्किल

टीम इंडिया ए के लिए दो मैचों में 15 विकेट लेने वाले सौरभ कुमार टीम में हैं। लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल है। क्योंकि टीम प्रबंधन के संयोजन में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। वहीं दोनों तेज गेंदबाज- उमेश यादव और मोहम्मद सिराज अपनी जगह बने रहेंगे।

दूसरा टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल
केएल राहुल (कप्तान)
चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
अक्षर पटेल
रविचंद्रन अश्विन
कुलदीप यादव
उमेश यादव
मोहम्मद सिराज

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(https://www.whitestallion.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें